देखना है कोरबा का छिपा हुआ झरना? जहां स्वर्ग वाली फीलिंग के लिए आते पर्यटक

Spread the love


Last Updated:

Korba News: कोरबा का यह झरना अभी तक पर्यटकों के बीच उतना लोकप्रिय नहीं हुआ है. यही वजह है कि इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.

हाइलाइट्स

  • कोरबा का अमरधारा झरना शांति और सुकून का अनुभव देता है.
  • अमरधारा झरना कोरबा से 35 किमी दूर घने जंगलों में स्थित है.
  • अमरधारा झरना अभी तक पर्यटकों के बीच लोकप्रिय नहीं हुआ है.

कोरबा.कोरबा जिले में प्रकृति की गोद में छिपी एक ऐसी जगह है, जो अभी भी पर्यटकों की भीड़ से दूर, अपनी नैसर्गिक सुंदरता को संजोए हुए है.हम बात कर रहे हैं अरेतरा के पास स्थित ‘अमरधारा’ झरने की.कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर, घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना, शांति और सुकून का अनुभव करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

ये है गुमनाम झरना
अरेतरा का यह झरना अभी तक पर्यटकों के बीच उतना लोकप्रिय नहीं हुआ है, यही वजह है कि यहां आपको प्रकृति का शांत और निर्मल रूप देखने को मिलता है.घने जंगल के बीच, स्वच्छ वातावरण में सांस लेना आपके तन ओर मन को ताज़ा कर देता है. यहां की शांति आपके मन को सुकून देती है और आपको शहर के शोर-शराबे से दूर, प्रकृति के करीब ले जाती है.

शांति का अनुभव
कोरबा शहर से लेमरू जाने वाले मार्ग पर, टाइगर पॉइंट से 7 किलोमीटर आगे, सराई नदी का साफ पानी आपको जल क्रीड़ा करने के लिए आमंत्रित करता है.यहां पानी गहरा नहीं है, इसलिए आप सुरक्षित रूप से पानी में मस्ती कर सकते हैं. हरे-भरे घने जंगल के बीच, शांति का अनुभव आपके मन को तरोताजा कर देगा.यहां जाने से ऐसा लगता है जैसे तन और मन को नई ऊर्जा मिलती है.

कैसे पहुंचे अमरधारा:
अमरधारा पहुंचने के लिए आपको कोरबा शहर से बालको होते हुए कॉफी प्वाइंट वाला रास्ता चुनना होगा. इसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए गहनिया क्रॉस कर टाइगर पॉइंट पहुंचेंगे. टाइगर पॉइंट से 7 किलोमीटर आगे चलने के बाद, सड़क से बाईं ओर (लेफ्ट) जंगल की ओर मुड़ना होगा.

अमरधारा एक ऐसी जगह है जहां आप प्रकृति के करीब जाकर, शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं. यदि आप भीड़-भाड़ से दूर, एक शांत और सुंदर जगह की तलाश में हैं, तो अरेतरा का अमरधारा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

homechhattisgarh

देखना है कोरबा का छिपा हुआ झरना? जहां स्वर्ग वाली फीलिंग के लिए आते पर्यटक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *