बिलासपुर: जिले के मस्तूरी क्षेत्र स्थित मल्हार के कृषक दंपति, जदुनंदन प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी दिव्या वर्मा, जैविक खेती के जरिए सालाना लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं. वे उद्यानिकी के क्षेत्र में किए गए अपने नवाचार के लिए विशेष रूप से सराहे जा रहे हैं. इस दंपति ने विभिन्न रंगों की फूल गोभी, सेब, स्ट्रॉबेरी और अन्य विदेशी फलों और सब्ज़ियों की खेती कर न केवल अपनी आय बढ़ाई है, बल्कि स्थानीय लोगों की भोजन-थाली को भी पौष्टिक बनाया है.
पति-पत्नी की जोड़ी खेती में मचा रही धमाल, जैविक खेती से कर रहे लाखों की कमाई

