छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों के रिन्यू की तारीख 15 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए कार्ड धारक अपने मोबाइल एप्लिकेशन या उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशनकार्डधारकों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया है। लोग अब ऑनलाइन भी खुद रिन्यू करा सकते हैं।
Rashan Card: जल्द रिन्यू कराएं अपना राशन कार्ड, घर बैठ करा सकेंगे वेरिफिकेशन, आखिरी तारीख 15 अगस्त

